बेरी शहर का अन्तिम विकास प्लान-2041 हुआ प्रकाशित
बेरी( झज्जर), बेरी शहर के लिए नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग द्वारा शहर का अन्तिम विकास प्लान-2041 ए.डी. पहले ही प्रकाशित किया जा चुका है । अन्तिम विकास प्लान में वर्ष 2041 के लिए कुल 534.20 हेक्टेयर क्षेत्रफल रखा गया है जो 42 हजार आबादी के लिए प्रस्तावित है। यह जानकारी जिला नगर योजनाकार जेपी खासा ने दी। उन्होंने बताया कि इस अन्तिम विकास प्लान में रिहायशी, औद्योगिक, व्यवसायिक एवं संस्थागत उपयोग हेतु विभिन्न प्रस्तावनाएं दी गई हैं, जिसके अंतर्गत रिहायशी एरिया 97.0 हेक्टेयर, वाणिज्यिक एरिया 28.50 हेक्टेयर, औधोगिक एरिया 42.50 हेक्टेयर, परिवहन एवं संचार एरिया 55.0 हैक्टेयर, जन उपयोगिताएं एरिया 23.20 हेक्टेयर, सार्वजनिक एंव अर्ध सार्वजनिक एरिया 21.0 हेक्टेयर व खुले स्थान (हरित पट्टियों सहित) एरिया 38.0 हेक्टेयर प्रस्तावित किया गया है ।
डीटीपी ने बताया कि अंतिम विकास प्लान की प्रतियां आमजन साधारण के लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर चस्पा कर दी गई हैं तथा विभागीय साईट http://tcpharyana.gov.in/DevelopmentPlan.htm पर भी उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि अन्तिम विकास प्लान प्रकाशित होने उपरान्त सरकार द्वारा घोषित विभिन्न विभागीय पॉलिसी के तहत आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए जिला नगर योजनाकार,कार्यालय झज्जर से सम्पर्क किया जा सकता है।
