February 15, 2026

जालंधर पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़

2 गैंगस्टरों को लगी गोली, 2 कॉन्स्टेबल भी घायल

जालंधर : जालंधर में शुक्रवार सुबह पुलिस और आतंकी गैंगस्टर लखबीर लंडा के गुर्गों के बीच हुई मुठभेड़ में हड़कंप मच गया। दोनों ओर से हुई 50 से अधिक राउंड की फायरिंग में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की क्राइम ब्रांच के दो कॉन्स्टेबल घायल हो गए। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान लंडा के दो साथियों, जसकरण सिंह उर्फ करण और फतेहदीप सिंह उर्फ प्रदीप सैनी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी जेल से जमानत पर छूटे थे और लखबीर लंडा के संपर्क में थे। उनके पास से 7 पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। घायल पुलिसकर्मियों और आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लंडा गैंग के सदस्य जालंधर में सक्रिय हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर रखी थी। जैसे ही पुलिस टीम आरोपियों के पास पहुंची, आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आरोपियों पर गोली चलाई। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी गैंगस्टर लखबीर लंडा के लिए काम करते थे और कई गंभीर अपराधों में शामिल थे। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है कि वे लंडा के संपर्क में कैसे आए और उन्होंने कौन-कौन से अपराध किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *