बेटी है अनमोल योजना के तहत बाल विकास विभाग सुजानपुर द्वारा 21000/- की एफ डी प्रदान की गई
मोहित कांडा, हमीरपुर, बाल विकास विभाग सुजानपुर के सौजन्य से बृत् बगेहरा तथा आंगन बाड़ी केंद्र बीड बगेहरा मे बेटी है अनमोल योजना के तहत बी पी एल परिवार में जन्मी बेटी अमन को 21000 की एफ डी बेटी की माता रीमा देवी और पिता अशवनी कुमार को ग्राम पंचायत बीड बगेहरा प्रधान ओम प्रकाश के हाथों से दिलवाई गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजना कुमारी ने माताओ को आई सी डी एस विभाग के द्वारा चलाई जा रही स्कीमों के बारे अवगत करवाया गया तथा बेटी के माता पिता को बेटी है अनमोल योजना के लिए बहुत बहुत वधाई दी गई।
