शर्मनाक : जूस में पेशाब मिलाकर ग्राहकों को पिलाते थे बाप और बेटा, आरोपी और उसका 15 वर्षीय बेटा गिरफ्तार
गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक मामला सामने आया है। जहां एक जूस विक्रेता लोगों को जूस में पेशाब मिलाकर पिलाता था। अब शिकायत के बाद आरोपी और उसके 15 वर्षीय बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को एक जूस विक्रेता को गिरफ्तार किया गया और उसके 15 वर्षीय बेटे को भी हिरासत में लिया गया है। यह मामला ग्राहकों को पेशाब मिला हुआ फलों का जूस परोसने का है। लोगों की शिकायत के बाद यह गिरफ्तारी की गई है।
एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान आमिर के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसके जूस स्टॉल की तलाशी ली। जहां से पेशाब से भरा एक प्लास्टिक का केन भी बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि मालिक से पेशाब से भरे कंटेनर के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन वह सही से कोई जवाब नहीं दे सका। एसीपी ने आगे बताया कि मामले में जूस विक्रेता के बेटे को भी हिरासत में लिया गया है। जूस विक्रेता के खिलाफ ग्राहक कई दिनों से शिकायत कर रहे थे। जिसके बाद यह कार्रवाई पुलिस टीम की तरफ से की गई।
