फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भवानी सिंह पठानिया ने आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए एक लाख रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने भवानी सिंह पठानिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अंशदान आपदा प्रभावितों को राहत प्रदान करने में मददगार साबित होगा।