February 20, 2026

हरियाणा में रबी विपणन सीजन के दौरान तेज़ी से फसल खरीद का कार्य चल रहा

हरियाणा में रबी विपणन सीजन के दौरान तेज़ी से फसल खरीद का कार्य चल रहा है। बीती एक अप्रैल से अब तक प्रदेश भर में कुल 31.52 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इसमें से 8.59 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया जा चुका है।

अब तक 2 लाख से अधिक किसानों से गेहूं की खरीद की गई है तथा 14 सौ करोड़ रुपए की राशि किसानों के बैंक खाते में सीधे तौर पर स्थानांतरित की जा चुकी है। पिछले वर्ष 16 अप्रैल तक 18.24 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *