पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर डटे किसान आज करेंगे आगे की रणनीति का ऐलान
चंडीगढ़ – लोकसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दल जुटे हुए हैं। इन राजनीतिक दलों ने अपने-अपने स्तर पर तैयारी शुरू की हुई है। ताजा घटनाक्रम में पंजाब भाजपा ने स्टेट इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी गठित कर दी है। कमेटी की कमान पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ संभालेंगे और पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, उनकी बेटी जय इंदर कौर, पंजाब महासचिव राकेश राठौड़, अनिल सरीन और दयाल सोढ़ी को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। भाजपा ने 3 वरिष्ठ नेताओं को मेनिफेस्टो विभाग का प्रमुख नियुक्त किया गया है। इसमें सोम प्रकाश, अश्विनी रॉय खन्ना मुख्य भूमिका में होंगे।
पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर डटे किसान आज करेंगे आगे की रणनीति का ऐलान
नई दिल्ली : एमएसपी गारंटी कानून बनाने और अन्य मांगों को लेकर किसान संगठन पिछले 17 दिनों से पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर डटे हुए हैं। किसान संगठन आज यानी 29 फरवरी को अपने आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति का ऐलान करेंगे। किसान आंदोलन के मद्देनजर पंजाब के पटियाला और संगरूर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है।
वहीं, उपद्रव करने वालों के खिलाफ अब हरियाणा पुलिस एक्शन में आ गई है। हरियाणा पुलिस ऐसे उपद्रवियों की पहचान कर रही है, जिन्होंने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और पुलिस पार्टी पर हमला किया। पुलिस अब ऐसे लोगों को पहचान कर उनके पासपोर्ट और वीजा रद्द कराने की तैयारी कर रही है।
केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने बुधवार को कहा कि सरकार प्रदर्शनकारी किसानों के साथ बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन अभी तक कोई बैठक तय नहीं हुई है। वहीं, किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि आज खनौरी और शंभू बॉर्डर पर मार्च का 17वां दिन है। जानकारी मिली है कि शुभकरण सिंह की मौत के मामले में आईपीसी की धारा 302 और 114 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही आज मृतक शुभकरण सिंह के शव को खनौरी सीमा पर ले जाएंगे और शुभकरण सिंह का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया जाएगा।
