किसान फसल नुकसान का ब्यौरा पोर्टल पर दर्ज करवाएं ताकि उनके नुकसान की भरपाई की जा सके:ऊर्जा मंत्री
ऊर्जा मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने आज जिला सिरसा के रानियां हलके के गांवों का दौरा कर सफेद मक्खी व गुलाबी सुंडी के कारण खराब हुई नरमा की फसल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देशानुसार नरमा की फसल में हुए नुकसान का सर्वे करवाकर जल्द मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने गांव पंजुआना, शेखुपुरिया, फतेहपुरिया, जोधपुरिया, खारियां आदि गांवों का दौरा करने के बाद कहा कि फसल नुकसान का ब्यौरा अपलोड करने के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया गया है, इसलिए किसान फसल नुकसान का ब्यौरा पोर्टल पर दर्ज करवाएं ताकि उनके नुकसान की भरपाई की जा सके।
