February 21, 2026

किसान 100 रुपये में नैनो यूरिया स्प्रे करवाने के लिए 15 फरवरी तक करें आवेदन : डीसी

स्कीम के तहत 100 रुपए में दी जाएगी नैनो तरल यूरिया की बोतल
झज्जर, 29 जनवरी। रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल कम करने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार किसानों को आधी कीमत पर नैनो तरल यूरिया देगी। सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2024 है।
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कीम के तहत नैनो की बोतल 100 रुपये में दी जाएगी तथा बाकि खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इतना ही नहीं है खेत में ड्रोन व अन्य माध्यम से छिडक़ाव का प्रबंध भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रासायनिक उर्वरकों के ज्यादा प्रयोग से मिट्टी की उर्वरता में गिरावट आती है। फसल व सब्जियों में इसका प्रभाव आता है नाइट्रोजन युक्त उर्वरक मिट्टी की उपजाऊ शक्ति को कम करते हैं यह पीएच व पोटेशियम उर्वरक पोषक तत्वों के संतुलन को बिगाड़ देते हैं। उन्होंने बताया कि नाइट्रोजन ऑक्साइड जो अन्य वायुमंडलीय गैसों के साथ मिलकर इसमें योगदान करते हैं इससे वायु प्रदूषण भी होता है। उन्होंने बताया कि किसानों को मेरी फसल मेरा ब्यौरा https://fasal.haryana.gov.in/ पोर्टल के पंजीकरण विवरण के साथ ही https://agriharyana.gov.in/nanofertilizer पोर्टल पर भी नैनो यूरिया के लिए आवेदन करना होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *