February 16, 2026

मुच्छाली व डोहगी पंचायत के किसानों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

31 मई को पूरा होगा जल संचयन सरचनां योजना का कार्य
शिवालिक पत्रिका, बंगाणा,
मुच्छाली व डोहगी पंचायत के किसानों को बहुत जल्द सिंचाई सुविधा मिलने जा रही है। 90 लाख रुपए की लागत से इन दो पंचायतों के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जल से कृषि को बल योजना तैयार की जा रही है। इस योजना को 31 मई को मुकम्मल कर दिया जाएगा। इसके बाद किसानों को भूमि को सींचने की सुविधा इस योजना से लगातार मिलने आरंभ हो जाएगी। कृषि विभाग भू एवं जल संरक्षण विंग द्वारा विकास खंड बंगाणा की 2 पंचायतों के किसानों को यह सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके बाद जिले की अन्य पंचायतों में भी किसानों की भूमि की सिंचाई के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जल से कृषि को बल चलाए जाने का प्राविधान विभाग का रहेगा। इससे पूर्व के क्षेत्र के किसान बारिश पर ही निर्भर रहते हैं। समय-समय पर अगर उपयुक्त बारिश हो जाती है तो किसानों को अच्छी पैदावार हो जाती है अन्यथा क्षेत्र के किसानों को भूमि में बीजे गए बीज की कीमत भी पूरी नहीं हो पाती है।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जल से कृषि को बल को कुटलैहड़ क्षेत्र में किसानों के लिए एक सौगात के तौर पर देखा जा रहा है। अगर धरातल पर यह योजना कारगर साबित होती है तो किसानों में अच्छी पैदावार का सपना पूरा हो सकता है।
इस संबंध में विभाग के सहायक अभियंता अमित मोदगिल ने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जल से कृषि को बल किसानों की फसलों के लिए कारगर साबित होगी। 31 मई को बंगाणा की दो पंचायतों में इस योजना का लाभ मिलना आरंभ हो जाएगा। इसके पश्चात क्षेत्र अन्य पंचायतों में भी इस योजना को आरंभ किए जाने का प्राविधान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *