March 8, 2026

किसानों ने पंजाब में 4 घंटे हाईवे जाम रखे

संयुक्त किसान मजदूर संघर्ष समिति कल 1:00 बजे से अनिश्चितकाल के लिए हाईवे जाम करेगी

चंडीगढ़: पंजाब में धान की धीमी खरीद के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने आज सुबह 11:00 से 3:00 बजे तक राज्य के प्रमुख हाईवे जाम रखे। किसान संगठनों का आरोप था कि सरकार से बार-बार मांग करने के बावजूद भी धान खरीद कार्य में कोई सुधार नहीं हुआ है। जाम के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। परागपुर में हाईवे जाम के दौरान शव यात्रा भी फंस गई व लोगों ने शव ले जा रही गाड़ी को मुश्किल से निकलवाया। वहीं दूसरी ओर परागपुर में ही एक युवक की जाम में फंस जाने के कारण पुलिस कर्मचारी से बहस हो गई। युवक का कहना था कि उसकी मां के सिर का ऑपरेशन हुआ है अतः उसे शीघ्र अस्पताल पहुंचना है।

दूसरी तरफ पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेता सरवन सिंह पंधेर ने ऐलान किया है कि कल 26 अक्टूबर को माझा, मालवा, दोआबा क्षेत्र में हाईवे जाम किए जाएंगे। संयुक्त किसान मजदूर संघर्ष समिति कल 1:00 बजे से अनिश्चितकाल के लिए हाईवे जाम करेगी। समिति का कहना है कि जब तक उनकी मांगे मानी नहीं जाती उनका आंदोलन जारी रहेगा। संगठन का कहना है कि उनका आंदोलन पराली जलाने को लेकर दर्ज की गई एफआईआर, धीमी गति से हो रही धान की खरीद और डीएपी के मुद्दे को लेकर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *