February 16, 2026

कृषि विक्रय केंद्रों पर नहीं मिल पा रहे हैं बीज, किसान परेशान

अजय कुमार, बंगाणा, उपमंडल बंगाणा के किसानों को कृषि विभाग के कृषि विक्रय केन्द्रों पर आलू , जेई, वरसीन इत्यादि का बीज उपलब्ध नहीं हो रहा है जबकि सितंबर माह बीतने को है। किसान आलू के बीज के लिए कृषि विभाग के कार्यालयों व कृषि विक्रय केंद्रों पर कई दिनों से चक्कर लगा रहे हैं लेकिन आलू का बीज उपलब्ध नहीं हो रहा है। किसानों का आरोप है कि आलू की बिजाई करने का समय तेजी से बीत रहा है लेकिन कृषि विभाग किसानों की बार-बार शिकायत के बावजूद भी आलू का बीज उपलब्ध करवाने में अभी तक असमर्थ है।

कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार आलू की फसल बीजने का उचित समय सितंबर महीने का दूसरा सप्ताह होता है। किसानों का आरोप है कि सितंबर माह बीतने को है लेकिन किसानों को कृषि विभाग आलू का बीज अभी तक उपलब्ध नहीं करवा सका है। इतना ही नहीं कृषि विभाग के पास नकदी फसलों के बीच भी उपलब्ध नहीं है। जबकि विभाग द्वारा किसानों को समय-समय पर आधुनिक व उच्च गुणवत्ता के बीच उपलब्ध करवाने के आश्वासन विभिन्न शिवरों में दिए जाते हैं।

किसानों का आरोप है कि पशुओं के चारे के बीज नहीं मिल रहे हैं। क्षेत्र के किसानों का आरोप है कि कृषि विभाग के कार्यालय के बार-बार चक्कर लगा रहे हैं लेकिन पशुओं के चारे के बीज व नकदी फसलों के बीच उन्हें उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। विभाग के अधिकारी किसानों को जल्दी बीज उपलब्ध करवाने के आश्वासन दे रहे हैं लेकिन कोई एक निर्धारित तिथि किसानों को बीज देने की नहीं बता रहे हैं। किसानों का आरोप है कि बीज उपलब्ध नहीं होने से नकदी फसलों व पशुओं के चारे की फसल बीजने के लिए विलंब हो रहा है।

क्षेत्र के किसानों में विनय कुमार, दौलत राम, प्रेम चंद राम कुमार, शक्ति चंद, ओम प्रकाश, जीवन शर्मा, अंजू, मंजू, अजय, मनोज पूनम शर्मा का आरोप है कि विभाग के पास मूली, शलजम, मटर, सोयाबीन, गाजर,पालक, धनिया, गोभी, वरसीन,जौई, लेमन घास, मक्खन घास आदि बीज भी उपलब्ध नहीं है। जबकि इन फसलों की बीजाई करने का समय बीत रहा है। उपमंडल बंगाणा के किसानों ने कृषि विभाग व प्रदेश सरकार से शीघ्र उन्हें बीज उपलब्ध कराने की मांग की है।

—- इस संबंध में कृषि विभाग उपनिदेशक ऊना कुलभूषण धीमान ने कहा कि बीजों की सप्लाई आते ही सभी कृषि विक्रय केन्द्रों पर आलू व अन्य बीज उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। किसान सहयोग बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *