February 17, 2026

किसान देश की अर्थव्यवस्था की धुरी है: धनखड़

हरियाणा, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कृषि विकास मेला-2023 के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुदेश धनखड़ भी मौजूद रही। जगदीप धनखड़ ने कहा किसान देश की अर्थव्यवस्था की धुरी है। उन्हें कृषि की नवीनतम प्रौद्योगिकियों और नवाचारों को अपनाकर व्यक्तिगत लाभ के साथ देश की अर्थव्यवस्था को और मजबूत बनाना चाहिए। उन्होंने कहा किसान सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी आय को बढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *