September 16, 2024

किसान आंदोलन खत्म, मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ बैठक के बाद लिया फैसला

सरकार द्वारा 30 सितंबर तक कृषि नीति के बारे में उन्हें लिखित रूप में दिया जाएगा: जोगिंदर सिंह उगराहां

चंडीगढ़ : सेक्टर 34 के प्रदर्शनी मैदान में किसान यूनियन एकता उगराहां और खेती मजदूर यूनियन की बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बाद जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि सरकार ने वादा किया है कि 30 सितंबर तक उनको कृषि नीति संबंधी जानकारी लिखित रूप में दे दी जाएगी, इसलिए फिलहाल यह धरना समाप्त कर दिया गया है। आज से ही इस धरने को समाप्त किया जा रहा है। जोगिंदर सिंह उगराहां ने यह भी कहा कि अगर 30 सितंबर तक कृषि नीति के बारे में उनको सरकार द्वारा दिए आश्वासन के बावजूद या अन्य मांगों का सार्थक हल न मिला तो वे फिर से बैठक बुलाएंगे और बड़े संघर्ष का ऐलान प्रदेश स्तर पर किया जाएगा। 

इससे पहले गुरुवार को किसानों और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच ढाई घंटे तक चली बैठक में किसानों की मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई थी। इसके बाद फैसला लिया गया कि सरकार 30 सितंबर तक किसानों के साथ नई कृषि नीति का ड्राफ्ट साझा करेगी। इसके अलावा कर्ज में राहत के लिए सरकार वन टाइम सेलटमेंट (ओटीएस) स्कीम लेकर आएगी। इसके साथ ही सरकार किसानों पर दर्ज केस वापस लेने के लिए तैयार हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *