December 21, 2025

नई कृषि तकनीकों से जुड़े किसानों से प्रेरणा लें किसान- विकासदीप

विभिन्न गांवों में मशीनरी के माध्यम से पराली का निस्तारण कर गेहूं की बुआई की जा रही है

सचिन सोनी, श्री आनंदपुर साहिब,

कृषि विभाग लगातार किसानों से संपर्क कर उन्हें पराली न जलाकर उसका उचित प्रबंधन करने के लिए प्रेरित कर रहा है। इसके तहत गांवों के अधिकतर प्रगतिशील किसान कृषि यंत्रों का प्रयोग कर पराली का निस्तारण कर रहे हैं। यह जानकारी नायब तहसीलदार विकासदीप ने दी। उन्होंने कहा कि अधिकांश किसान समझ गए हैं कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को संरक्षित करने की तत्काल आवश्यकता है। इसीलिए वे खेती की नई तकनीकों से जुड़कर पर्यावरण अनुकूल काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अन्य किसानों को भी इन सफल किसानों से प्रेरणा लेनी चाहिए और पर्यावरण संरक्षक बनकर कृषि का पेशा अपनाना चाहिए। उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज गुरदीप सिंह ने गांव अगमपुर में प्रगतिशील किसानों के साथ पराली प्रबंधन करने वाले किसानों से बातचीत की। इस मौके पर उन्होंने किसानों से उचित पराली प्रबंधन की अपील की और सभी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का वादा किया। उन्होंने कहा कि किसान अपने खेतों में सुपर सीडर मशीन का प्रयोग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *