December 24, 2025

किसान नेता जत्थेदार कश्मीर सिंह जंडियाला की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

किसान नेता जत्थेदार कश्मीर सिंह जंडियाला की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

किसान नेता जत्थेदार कश्मीर सिंह जंडियाला की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

जालंधर, भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के दोआबा क्षेत्र के प्रवक्ता जत्थेदार कश्मीर सिंह जंडियाला की शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे जब वह अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर खेतों में निकले तो अचानक तेज गति से आ रहे बुलेट सवार से उसकी भयानक टक्कर हो गई। टक्कर के कारण दोनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। कश्मीर सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए आसपास के लोग व उसके परिजन उसे फगवाड़ा के एक निजी अस्पताल में ले गए, लेकिन दिमाग में चोट व अन्य गंभीर चोटों के कारण उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के जिला अध्यक्ष मनदीप सिंह समरा ने बताया कि दुर्घटना के दौरान जत्थेदार कश्मीर सिंह की बाजू और टांग टूट गई तथा आंख के ऊपर दिमाग में चोट आई है, जिस कारण अस्पताल पहुंचते ही उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बुलेट मोटरसाइकिल सवार युवक की पहचान जमशेर निवासी मलकीत सिंह के रूप में हुई है, जिसे मामूली चोटें आई हैं। जत्थेदार के परिवार ने दुर्घटना में कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। मनदीप सिंह समरा ने कहा कि किसान नेता का अंतिम संस्कार कनाडा में रहने वाले उनके रिश्तेदारों के आने के बाद ही किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *