February 20, 2026

जालंधर में मशहूर सूफी गायक सरदार अली की कार का हुआ एक्सीडेंट, 4 लोग हुए जख्मी

जालंधर – पंजाबी सूफी गायक सरदार अली की कार जालंधर नजदीक सनौप पुल पर हादसाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार
उनकी तेजरफ्तार एंडेवर कार ग्रिल से जा टकराई। हादसे के बाद सरदार अली और उनके साथियों को लोगों ने कार से बाहर निकाला।

कार में कुल 4 लोग सवार थे। घायलों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के दौरान ग्रिल में फंसी कार को निकालने के लिए क्रेन और गैस कटर मशीन बुलाई गई है। जिसकी मदद से कार को ग्रिल से निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *