कपड़ों के शो-रूम में बेचे जा रहे थे नामी कंपनियों के नकली ब्रांडेड कपड़े
लुधियाना: दोराहा के रॉयल फेशन पर शनिवार को रेड हुई। यह रेड नामी कंपनियों के फील्ड अफसर की तरफ से पुलिस को साथ लेकर की गई। इस रेड में शो-रूम के अंदर से नामी कंपनियों का नकली माल बरामद किया गया। इस माल को महंगे दाम बेचकर ग्राहकों को चूना लगाया जा रहा था। जबकि, यह कंपनी का माल नहीं था। दोराहा थाना के थाना प्रभारी सुखवीर सिंह ने बताया कि उनके पास कैम्पलेट की थी। कैम्पलेट में कहा कि कंपनी ने दोराहा शहर का सर्वे किया तो इस दौरान पाया कि रॉयल फेशन का मालिक अपनी दुकान पर नकली एडिडास एंड लेविस के टैग लगाकर पैंट्स, शर्टें, जाकेटें, लोअरें आदि कपड़े बेच रहा है। जबकि, यह सारे कपड़े उनकी कंपनी के नहीं हैं। यह जाली सामान है।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने रेड की और दुकान से भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया। थाना प्रभारी सुखवीर सिंह ने बताया के दुकान के मालक को थाने बुलाकर पूछताछ करते हुए आगे की बनती कार्रवाई करेंगे।
