February 25, 2026

सरकारी योजनाओं से नागरिकों को लाभान्वित करवाने हेतु बरवाला में मेला 7 अगस्त को

हिसार, 04 अगस्त। जिला कल्याण विभाग द्वारा सरकार द्वारा जनहित के कल्याणार्थ क्रियान्वित की जा रही योजनाओं से नागरिकों को लाभान्वित करवाने हेतु 7 अगस्त को बरवाला में मेला आयोजित किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि बरवाला के वार्ड नंबर 10 स्थित औड कम्युनिटी सैंटर में 7 अगस्त को आयोजित होने वाले मेंले में विभिन्न विभागों द्वारा स्टालें लगाकर घुमंतु जातियों के आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, वोटर कार्ड आदि आवश्यक दस्तावेज बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मेलों में क्रीड विभाग, एनआईसी विभाग, चुनाव विभाग, खाद्य आपूर्ति तथा जिला कल्याण विभाग द्वारा लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा। मेले का आयोजन जिला कल्याण अधिकारी दीपिका सारसर, रणदीप, रामनिवास, अश्वनी गुंदली, मार्केट कमेटी चेयरमैन रमेश बैटरीवाला, वाईस चेयरमैन ताराचंद नलवा, रविंद्र नौथा, राज मैहला तथा अशोक माजरा की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *