फड़णवीस महाराष्ट्र के नतीजों की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले रहे
मुंबई, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने लोकसभा चुनाव में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अपेक्षा से विपरीत प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए बुधवार को पार्टी हाईकमान के समक्ष सरकार के पद से इस्तीफा देने की पेशकश की।
फडणवीस ने आज यहां मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि वह महाराष्ट्र के नतीजों की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले रहे हैं क्योंकि राज्य में पार्टी का दायित्व उन पर है। उप मुख्यमंत्री ने कहा,“मैं भाजपा नेतृत्व से अनुरोध करता हूं कि मुझे सरकार की जिम्मेदारी से मुक्त किया जाये ताकि मैं आगामी चुनावों में पार्टी की सफलता के लिए और कड़ी मेहनत कर सकूं।” राज्य में विधानसभा के चुनाव इस साल के उत्तरार्ध में होने वाले हैं। गौरतलब है कि भाजपा ने पिछली बार की 24 सीटों की तुलना में इस बार केवल नौ सीटों पर जीती हैं।
