February 19, 2026

पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन के पास धमाका, 20 लोगों की मौत, 30 घायल

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर जोरदार धमाका की खबर सामने आ रही है। इस भीषण धमाके में 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए हैं। मरने वालों का संख्या में इजाफा हो सकता है। वहीं सभी घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस और रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया है। हादसे की जांच जारी है।

जानकारी के मुताबिक क्वेटा में दो बम धमाके हुए। इन धमाकों में 20 लोगों की मौत हो गई और करीब 30 लोग घायल हो गए। बम ब्लास्ट की जांच की जा रही है। फिलहाल इस हादसे की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है। जब धमका हुआ उस वक्त स्टेशन पर काफी भीड़ थी क्योंकि यहां एक पैसेंजर ट्रेन को जाना था और एक पैसेंजर ट्रेन को आना था। धमाके के बाद क्वेटा रेलवे स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई। वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह एक हेवी बम ब्लास्ट था। जानकारी के मुताबिक, जब जाफर एक्सप्रेस भिंडी की तरफ जा रही थी, उसी वक्त जोरदार धमाका हुआ।

बता दें, इससे कुछ दिन पहले पाकिस्तान के बलूचिस्तान में स्कूल के पास बम धमाका हुआ था। इस धमाके में पांच स्कूली बच्चों समेत सात की लोगों की मौत हो गई थी जबकि कम से कम 22 लोग घायल हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *