January 26, 2026

अनुभवी राजनयिक विदेश मंत्रालय में क्रमश: सचिव (पूर्व) और सचिव (पश्चिम) नियुक्त

अनुभवी राजनयिक जयदीप मजूमदार और पवन कपूर को विदेश मंत्रालय में क्रमश: सचिव (पूर्व) और सचिव (पश्चिम) नियुक्त किया गया। वर्ष 1989 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के अधिकारी जयदीप मजूमदार वर्तमान में ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में स्थित भारतीय दूतावास में राजदूत हैं।

वहीं, वर्ष 1990 बैच के आईएफएस अधिकारी पवन कपूर वर्तमान में रूस के मॉस्को में भारत के राजदूत हैं। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति संबंधी समिति ने सौरभ कुमार के स्थान पर विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) के रूप में मजूमदार की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

आदेश में कहा गया है कि कपूर को संजय वर्मा के स्थान पर विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) नियुक्त किया गया है। संजय वर्मा को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का सदस्य नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *