January 26, 2026

नव वर्ष में सभी का एक ही संकल्प विकसित बनें भारत : औमप्रकाश धनखड़

झज्जर, नववर्ष में हम सभी का एक ही संकल्प होना चाहिए कि हमारा भारत विकसित राष्ट्र बनें। राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम में सुरेहती गांव में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया, भारत को विकसित राष्टï्र बनाने की शपथ दिलाई। कांग्रेस के समर्थन से बनी केंद्र में चंद्रशेखर सरकार के समय सोना गिरवी रखना पड़ा था। भाजपा की अटल सरकार के कार्यकाल में भारत दुनिया की 10 वीं बड़ी अर्थ व्यवस्था बना और पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थ व्यवस्था बन चुका है। अमृत काल में आज और आने वाली पीढ़ी को मिलकर भारत को दुनिया की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाना है। मोदी ने संकल्प लिया है कि अगले कुछ वर्षों में जर्मनी और जापान को पछाडक़र भारत दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बन जाएगा। नमो एप से जुडक़र विकसित भारत के निर्माण में युवा पीढ़ी को अपना योगदान देना चाहिए।
धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री ने माना था कि दिल्ली से भेजा हुआ 15 प्रतिशत ही धन पंहुचता है। मोदी के सेवाकाल में मेादी की गांरटी के साथ 100 प्रतिशत धन गांव में पंहुच रहा है। पीएम मोदी का संकल्प है कि एक एक पात्र व्यक्ति के गांव पंहुचकर सेवाओं का लाभ दिया जाए। इसके लिए पीएम मोदी की गारंटी वाली वैन देश के साढे छह लाख और हरियाणा के सभी साढे छह हजार गांवों में जा रही है,जिसका मुख्य मकसद पात्र व्यक्तियों तक सरकार की जनहितैषी नीतियों का लाभ पहुंचाना है। इससे पहले गांव सुरहेती पंहुचने पर राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ का क्षेत्र की सरदारी और ग्राम पंचायत, अधिकारियों और ग्रामीणों ने जोरदार अभिनंदन किया।
पीएम मोदी के नेतृत्व में व्यवस्था परिवर्तन से मिला गरीबों को लाभ
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि देश को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य हुए हैं,आज हर घर में नल से जल पहुंच रहा है,वहीं धुएं से निजात दिलाने के लिए महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के माध्यम से लाभाविंत करने की सराहनीय पहल की गई है। पीएम मोदी के नेतृत्व मे पिछले पौने दस वर्षों में बड़े बदलाव हुए हैं,जिनसे तरक्की के रास्ते खुले हैं। आज भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व में जर्मनी और जापान को पछाडकऱ भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बन जाएगा और अमृतकाल में वर्ष 2047 तक अमेरिका को भी पीछे छोड़ देने की क्षमता के साथ हम सबको मिलकर कार्य करना है। आज देश में कार से लेकर मोबाइल बनाने की दिशा में सराहनीय कार्य हो रहे हैं।
गांवों में ही मिल रहा योजनाओं का लाभ
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ने विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम में लाभार्थियों से सीधा संवाद करते कहा कि मोदी-मनोहर सरकार हर लाभार्थी तक गांव -गांव पंहुच रही है। उन्होंने कहा कि पहले लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे। अब मोदी के सेवाकाल में अधिकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए मोदी की गांरटी के रथ लेकर गांव-गांव आ रहे हैं। मोदी की सोच है कि हर पात्र व्यक्ति को लोक हितैषी योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित हो। इतना ही नहीं लोगों के जरूरी कार्यो के लिए गांव में ही एक ही जगह सभी विभागों के अधिकारी काऊंटर लगाकर जनसमस्याओं का समाधान कर रहे हैं।
बॉक्स :
अच्छी पैदावार के लिए धरती की सेहत का ध्यान रखना हम सबकी जिम्मेदारी
धनखड़ ने ग्रामीणों से प्राकृतिक खेती को बढावा देते हुए धरती की सेहत अच्छी बनाने के लिए देशी खाद के उपयोग पर बल दिया। उन्होंने कहा कि रासायनिक खादों के अधिक उपयोग से धरती की उर्वरा शक्ति कम हो रही है। कई बीमारियां भी बढ़ रही हैं। ऑर्गेनिक खेती कर किसान अधिक कमा सकते हैं। राष्ट्रीय सचिव ने कार्यक्रम में स्टॉलों का अवलोकन किया, पात्र महिलाओं को रसोई गैस कनैक्शन सौंंपे, विकसित भारत बनाने के संकल्प की शपथ दिलाई और सराहनीय कार्य करने वाले नागरिकों व छात्रोंं को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में आनंद सागर संयोजक लोकसभा रोहतक, बलवान सरपंच, नरेंद्र जाखड़, औमप्रकाश अशोक सुरेहती, लालाजी , राधेश्याम , राजबीर, आकाश , मायाराम, सुमित, संदीप , विनोद बाढ़सा, बसंतर सुहरा, भीष्मपाल, रोहित सरपंच,अमित, अशोक ठेेकेदार, दीप बामनौला, धर्मबीर नंबरदार सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे, वहीं प्रशासन की ओर से एसडीएम विशाल कुमार, एचसीएस अंकित कुमार ओएसडी टू डीसी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *