समाज के हर गरीब को उसका हक मिले
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकूला में आयोजित एक कार्यक्रम में जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 1977 से वे देश और समाज सेवा में तत्पर हैं। वे पिछले 9 वर्षों से ‘‘हरियाणा एक हरियाणवी एक’’ की भावना के साथ प्रदेश के 2.80 करोड़ से अधिक लोगों की सेवा के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज के हर गरीब को उसका हक मिले, इसके लिए प्रदेश सरकार ने अंत्योदय को आधार मानकर अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। इन योजनाओं का न सिर्फ गरीब लोगों को लाभ मिल रहा है बल्कि वे आज समाज में सम्मानजनक तरीके से जीवन यापन भी कर रहे हैं।
