January 26, 2026

प्रत्येक मनुष्य को पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को अपने जीवन में धारण करना होगा

लाडवा हिन्दु हाई स्कूल के प्रांगण में श्री कृष्ण कृपा के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय दिव्य गीता सत्संग के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को अपने जीवन में धारण करना होगा।

इन उपदेशों के माध्यम से ही विश्व को एक मंच पर लाया जा सकता है, क्योंकि इन उपदेशों में ही पूरे विश्व की चिंता, भय, आतंकवाद, तनाव सहित तमाम समस्याओं का समाधान निहित है। इतना ही नहीं, विश्व की तमाम चुनौतियों का सामना करने के लिए इस दिव्य ग्रंथ से ज्ञान और कर्म करने का संदेश मिलता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन कर आरती की और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज को सम्मानित किया। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दिव्य गीता सत्संग के लिए ₹21 लाख की अनुदान राशि देने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *