हर पात्र लाभार्थी का केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं पर पूरा हक : नवीन बंटी
बादली खंड के गांव जहांगीरपुर और खुंगाई गांवों में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा
बादली (झज्जर),12 दिसंबर। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नवीन बंटी ने कहा कि आगामी 25 वर्षों में भारत को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल करना पीएम मोदी का सपना है । युवा वर्ग को विकसित भारत के निर्माण में अपना अमुल्य योगदान देना होगा। अपना कौशल निखार कर विकसित भारत के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभानी चाहिए। इस यात्रा में हर पात्र व्यक्ति तक मोदी- मनोहर सरकार की जनहितैषी योजनाओ का लाभ निर्बाध रूप से पहुंचाया जा रहा है। अब किसी को रसोई गैस कनैक्शन लेने के लिए किसी मंत्री व वीआईपी से सिफारिश कराने की जरूरत नहीं रही,ये मोदी का बदला हुआ भारत है। सरकार की योजनाओं पर प्रत्येक लाभार्थी का पूरा हक है।
भाजपा नेता नवीन बंटी मंगलवार को बादली खंड के गांव जहांगीरपुर और खुंगाई ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रमों के तहत ग्रामीणों से सीधा संवाद कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार हर लाभार्थी तक गांव -गांव पहुंच रही है। जनकल्याण की सोच के साथ ऐसा मेगा अभियान पहले कभी नहीं चलाया गया। मोदी की सोच है कि हर पात्र व्यक्ति को लोक हितैषी योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित हो।
उन्होंने जहांगीरपुर और खुंगाई में मोदी-मनोहर सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम उज्जवला योजना से देशभर की करोड़ों माताओं-बहनों के आंखों से निकलने वाले आंसुओं को पोंछने का काम मोदी सरकार ने किया है। जिन पात्र माताओं व बहनों को रसोई गैस नहीं मिला है, उन सभी को गांव -गांव जाकर रसोई गैस दिए जा रहे हैं ।
उन्होंने लोक हितैषी कार्यों के लिए विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। विकसित भारत के संकल्प की शपथ दिलाई और सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं गरीब व्यक्तियों तक घर- घर पहुंचाने का कार्य कर रही है अब किसी को कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते न ही किसी की सिफारिश लगवानी पड़ती सभी कार्य ऑनलाईन किए गए हैं।
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ के पीए नरेंद्र जाखड़,गांव खुंगाई में आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बसंत,सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र, बीडीपीओ युद्धवीर सिंह,नायब तहसीलदार सतबीर कूंडू,ब्लाक समिति सदस्य मंदीप सिंह,ओमप्रकाश,विजेंद्र लोहचब,स्कूल प्राचार्य कृष्ण धनखड़,राकेश,सतबीर,पूर्व सरपंच रामनिवास,देवेंद्र ठेकेदार,जोगेंद्र,नारायण,नीरज पंच,रघुबीर सिंह,तेजपाल सिंह,वेदपाल,फूल सिंह व अनिल कुमार वहीं गांव जहांगीरपुुर में बसंत सूहरा,सरपंच प्रतिनिधि सुखदेव,मनोज,शिवचरण,कर्नल धर्मबीर सिंह,अनिल बीडीसी,मुकेश पूर्व बीडीसी,छोटूराम,अजय गुलिया,सतपाल कादयान,कृष्ण गुलिया,मा सुनील गुलिया,कृष्ण पहलवान,सतप्रकाश,प्राचार्य वेद धनखड़,सतबीर ङ्क्षसह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
