February 12, 2026

उद्यमियों द्वारा भगवंत सिंह मान सरकार की तरफ से पंजाब के सर्वपक्षीय विकास के लिए किये जन हितैषी प्रयासों की सराहना

लुधियाना, पंजाब सरकार द्वारा पंजाब और यहाँ के लोगों के विकास के लिए प्रतिदिन किये जा रहे असंख्य और महत्त्वपूर्ण प्रयासों की सराहना करते हुये उद्यमियों ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार ने पंजाब और पंजाबियों के अच्छे भविष्य के लिए नयी उम्मीद जगाई है।

पंजाब सरकार के कामकाज की सराहना करते हुये फुट्टवियर एसोसिएशन के वरुण जैरथ ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तरफ से ओ. टी. एस स्कीम की समय-सीमा दो महीने बढ़ाए जाने वाली माँग को तुरंत स्वीकृत करने के लिए उनकी सराहना की। यह समय-सीमा पहले 15 मार्च को ख़त्म हो रही थी, जो अब 15 मई तक बढ़ा दी गई है।

कुक्कू ऐकसपोर्टस के दिनेश पुरी ने मान सरकार के ‘आप दी सरकार, तुहाडे द्वार’ जैसे नेक और बढिय़ा प्रयास की सराहना की क्योंकि उनको केवल आधे घंटे में ही अपने घर नजदीकी कैंपों से अपने पुत्र का जन्म सर्टिफिकेट प्राप्त हो गया था। उन्होंने मुख्यमंत्री को चीन से कम कीमत पर आयात किये जा रहे कपड़े (फैब्रिक) पर रोक लगाने की भी अपील की, जिसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह इस सम्बन्ध में जल्द ही केंद्र सरकार के समक्ष मुद्दा उठाएंगे।

बाबा चिकन से हरमीक सिंह ने ‘मेरा बिल, मेरा अधिकार’ एप की सराहना की, क्योंकि अब इसने टैक्सदाताओं को सही और योग्य मंच प्रदान किया है। टैक्स न भरने वालों ने भी टैक्स भरना शुरू कर दिया है क्योंकि यह एप जाली बिलों की बहुत आसानी से जांच कर लेती है। भूजल को बचाने सम्बन्धी विनती पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सतही पानी को खेतों तक पहुँचाने की सुविधा देने के इलावा जल्द ही औद्योगिक यूनिट को भी नहरी पानी मुहैया करवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि लुधियाना में जल्द ही 24ङ्ग7 सिद्धवां नहर आधारित सतही जल सप्लाई प्रोजैक्ट शुरू किया जायेगा।

एक टिशू निर्माता तलविन्दर कुमार ने भी लोगों के साथ किये सभी वादों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दोराहा और खन्ना में सी. सी. टी. वी. लगाए जाने की उनकी माँग को तुरंत स्वीकार कर लिया।

इंटीग्रेटिड टैक्सटाईल एंड निटवेयरज़ से राजेश गुप्ता ने समय पर रिफंड को यकीनी बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पूँजीगत वस्तुओं पर अदा किये टैक्स में राहत देने का मुद्दा जी. एस. टी. कौंसिल के समक्ष उठाने का भी भरोसा दिया।

स्माल स्केल टैक्सटाईल एसोसिएशन के प्रधान रजिन्दर सिंह ने ‘पी. पी. सांझ’ एप को लांच करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया क्योंकि इसने मज़दूरों की तुरंत तस्दीक को यकीनी बनाया है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी विभागों ख़ास कर पी. पी. सी. बी. को जमा करवाए सभी एन. ओ. सी. और अन्य दस्तावेज़ों को उसी दिन क्लियर किया जा रहा है।

इसी तरह प्लास्टिक मैनूफैकचररज़ एंड ट्रेडरज़ एसोसिएशन के राजीव जैन ने पंजाब में 120 माइक्रोन के प्लास्टिक बैग से पाबंदी हटाए जाने के लिए मदद माँगी, जिस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जल्द ही सम्बन्धित एक्ट में अपेक्षित संशोधन कर दिया जायेगा।

मधुमक्खी पालक, गोबिन्दर सिंह ने निवेश पंजाब स्कीम की सराहना करते हुये कहा कि उसे मधुमक्खी पालन यूनिट स्थापित करने के लिए 17.5 लाख रुपए की सब्सिडी मिली है। उसने अन्य निवेशकों को भी इनवैस्ट पंजाब के अधीन अलग-अलग स्कीमों का लाभ लेने की अपील की।

एक अन्य व्यापारी सुरेश धीर ने व्यापारी भाईचारे के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि मंडियों में लटकती तारों का मसला पहले ही हल किया जा रहा है, जो पिछले कई दशकों से लम्बित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *