January 25, 2026

ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा रणजीत सागर डैम और शाहपुरकंडी प्रोजैक्ट का दौरा  

सम्बन्धित अधिकारियों को प्रोजैक्ट को निर्धारित समय में पूरा करने के दिए आदेश  


शिवालिक पत्रिका,
चंडीगढ़, पंजाब के ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज रविवार को रणजीत सागर डैम और शाहपुरकंडी प्रोजैक्ट का दौरा किया। स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पावर हाऊस और ग्रिड सब-स्टेशन का बारीकी से दौरा किया और आश्वासन दिया कि आने वाले पैडी सीजन के दौरान रणजीत सागर डैम बिजली आपूर्ति के लिए अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करेगा। ऊर्जा मंत्री ने शाहपुरकंडी प्रोजैक्ट का दौरा करते समय पी.एस.पी.सी.एल. और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्धिारित समय में शाहपुरकंडी प्रोजैक्ट को पूरा करने के आदेश दिए। ऊर्जा मंत्री ने रणजीत सागर डैम और शाहपुरकंडी में चल रहे कार्यों पर स्ंतुष्टि ज़ाहिर करते हुए कहा कि यह प्रोजैक्ट मुकम्मल होने के बाद में बिजली उत्पादन के क्षेत्र में अहम रोल अदा करेंगे।  इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने रणजीत सागर डैम के शहीदी स्मारक पर जाकर इस डैम के निर्माण के समय शहीद हुए कर्मचारियों को श्रद्धाँजलि भी भेंट की। इस अवसर पर पी.एस.पी.सी.एल. के मुख्य इंजीनियर हाइडल प्रोजैक्ट्स इन्दरपाल सिंह, उप मुख्य इंजीनियर रविन्दर कुमार, जल संसाधन विभाग के इंजीनियर जसवीर पाल और कार्यकारी इंजीनियर लखविन्दर सिंह उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *