February 16, 2026

राजौरी जिले में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ कांगड़ा के जवान अरविंद कुमार शहीद

शिवालिक पत्रिका, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में कांगड़ा जिला की ग्राम पंचायत मरहूँ के गांव सूरी के जवान अरविंद कुमार जी के शहीद होने पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा के देश की सीमा पर बलिदान देने वाले इस वीर सपूत का देश सदा ऋणी रहेगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत वीरात्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *