February 15, 2026

जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी

श्रीनगर: आज सुबह ही जम्मू-कश्मीर से सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ होने की खबर आई है। जानकारी के अनुसार श्रीनगर के खानयार इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों को आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद खानयार इलाके में शनिवार सुबह घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया।अधिकारियों ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और तलाशी अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। सूत्रों के हवाले से खबर थी कि आतंकी एक घर में छिपे हुए हैं। फायरिंग दोनों ओर से जारी है। आसपास के घरों को खाली करवा लिया गया है।अभी तक दोनों ओर से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *