नूरपुर व इंदौरा में रोजगार का मौका, 20 पदों के लिए 23-24 मार्च को साक्षात्कार
नूरपुर, 18 मार्च। जिला कांगड़ा के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का एक सुनहरा अवसर उपलब्ध हुआ है। उप रोजगार कार्यालय नूरपुर द्वारा जारी जानकारी के अनुसार मेटेनरे लिमिटेड डमटाल इंदौरा द्वारा 20 ट्रेनी पदों (केवल पुरूष) पर भर्ती की जाएगी।
इन पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन 23 मार्च, 2026 को उप रोजगार कार्यालय नूरपुर तथा 24 मार्च, 2026 को उप रोजगार कार्यालय इंदौरा में सुबह 10:00 बजे से किया जाएगा।
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आईटीआई (फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन) या डिप्लोमा निर्धारित की गई है। आवेदकों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा 13,000 से 15,000 रुपये प्रतिमाह वेतन तथा अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
प्रभारी उप रोजगार कार्यालय नूरपुर ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा की प्रति तथा अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो) लेकर निर्धारित तिथि व स्थान पर साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता या अन्य देय नहीं दिया जाएगा।
