14 अप्रैल को हरोली उत्सव में लगेगा रोजगार मेला, विभिन्न कम्पनियों में भरे जाएंगेे 550 पद
धर्मशाला, क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि 14 अप्रैल को हरोली उत्सव ज़िला ऊना में रोज़गार मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें ल्यूमिनस पावर टेक्नोलाॅजीज प्राइवेट लिमिटेड, लिवगार्ड पावर तथा एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, स्विस गार्नियर प्राइवेट, नायसा मल्टीप्लास्ट इंडस्ट्री, स्टैनफोर्ड लैबोट्रीज़ प्राइवेट लिमिटेड, एनजीजी पावर टेक, सूरी पोलेक्स, सुरजीत एग्रो इंडस्ट्रिज़ भाग लेगी। इसके अलावा 15 से अधिक और उद्योग भी भी इस रोजगार मेले में हिस्सा लेंगे जिनके द्वारा 550 कुशल व अकुशल पद भरे जायेंगे।
उन्होंने बताया दसवी, बारवी, आईटीआई, बी.फार्मा, एम फार्मा, बीटेक, डिप्लोमा होज्डर, बीकाॅम, एमकाॅम, बीए, बीएससी, एमएससी पास बेरोजगार युवा इसमें भाग ले सकते हैं।
सभी आवेदक अपने साथ योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की काॅपी व अनुभव प्रमाणपत्र यदि हो साथ लेकर 14 अप्रैल को प्रातः 10 बजे़ से रोरा ग्राऊड तहसील हरोली, जिला ऊना में साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। मेले में किसी भी प्रकार का पंजीकरण शुल्क नहीं रखा गया है। अधिक जानकारी के लिए 01975226063 पर संपर्क कर सकते हैं। इस साक्षात्कार हेतु आवेदकों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।
