February 21, 2026

गुढा आईटीआई में रोजगार मेला 29 को

झज्जर, जिला रोजगार विभाग द्वारा आईटीआई गुढा परिसर मे 29 जनवरी को प्रात: 10 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। सहायक रोजगार अधिकारी सुनीता फौगाट ने यह जानकारी गुरूवार को यहां दी। उन्होंने बताया कि इस मेले में झज्जर जिले के सभी 10, 12वीं, आई टी आई, पोलिटेक्निक, स्नातक पास युवक/युवतियां जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य है वह भाग ले सकते हंै। जिला रोजगार कार्यालय, झज्जर द्वारा भविष्य में भी बेरोजगार युवाओं के लिये निजी क्षेत्र के नियोजकों के सहयोग से इस प्रकार के आयोजन किये जाएंगे,ताकि बेरोजगार युवा लाभान्वित हो सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *