एलन मस्क ने विकीपीडिया को दिया शानदार ऑफर
नई दिल्ली: किसी भी तरह की जानकारी पाने के लिए लोग सबसे पहले विकीपीडिया का आसरा लेते है। ये एक तरह का ऑनलाइन इनसाक्लोपीडिया है, जहां से यूजर्स को जरुरत की जानकारी मिलती है। मगर हो सकता है कि कुछ दिनों में फटाफट से ये जानकारी फ्री में नहीं मिल सके। जल्द ही ये फ्री सर्विस अब पैसों के जरिए मिल सकती है। बता दें कि वर्तमान में विकीपीडिया से जानकारी फ्री में मिल जाती है। जानकारी हासिल करने के लिए अब कुछ पैसों का भुगतान करना पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति और टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क पर इसकी नजर है। विकिपीडिया के भविष्य को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे है।
एलन मस्क ने विकिपीडिया की बोली लगाई है। जानकारी के मुताबिक एलन मस्क ने विकिपीडिया को खरीदने के लिए एक अरब डॉलर की बोली लगाई है। माना जा रहा है कि अगर ये सौदा होता है को विकिपीडिया का नाम भी बदला जा सकता है। विकिपीडिया का नाम बदलकर डिकिपीडिया रखा जा सकता है। हालांकि ये भी खबरें हैं कि विकिपीडिया ने एलन मस्क के ऑफर को ठुकरा दिया है।
हालांकि शुरुआत में एलन मस्क ने ट्विटर को भी ऑफर दिया था, जो उसने अस्वीकार किया था। मगर बाद में ट्विटर का अधिग्रहण कर लिया था। ट्विटर को एलन मस्क के आगे झुकना पड़ा था। ट्विटर ने खुद को बेच दिया था। इसके बाद एलन मस्क ने ट्विटर का नाम बदलकर एक्स लिखा था। इसमें कई भुगतान संबंधित सेवाएं लगाई गई थी।
