February 20, 2026

खानपान से ही दूर करें विटामिन की कमी

हमारा शरीर सही तरीके से काम कर सके, इसके लिए विटामिन बेहद जरूरी होते हैं। विटामिन की कमी स्वास्थ्य समस्याएं पैदा करती है, साथ ही यह हमारे शरीर की कार्यक्षमता को भी प्रभावित करती है। यहां हम विटामिन ए, बी12 और सी की कमी के कारण होने वाले लक्षण और उनसे बचने के उपायों पर कुछ खास बात बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि इनकी कमी के लक्षण और कमी से बचने के उपाय।

विटामिन ए की कमी के लक्षण: त्वचा का रूखापन और खुजली, बाल झड़ने की समस्या।

बचने के उपाय: आहार में गाजर, शकरकंद, पालक, पपीता, और दूध को शामिल करें।
नारंगी और पीले रंग के फलों और सब्जियों का सेवन करें। नियमित रूप से विटामिन ए से भरपूर खाद्य पदार्थ खाएं।

विटामिन बी12 की कमी के लक्षण: अत्यधिक थकान और कमजोरी, हाथ-पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन, याददाश्त कमजोर होना।

बचने के उपाय: अंडा, मछली और दूध का सेवन करें।शाकाहारियों के लिए, फोर्टिफाइड अनाज और सोया प्रोडक्ट्स का उपयोग करें।

विटामिन सी की कमी के लक्षण: मसूड़ों से खून आना, बार-बार सर्दी-जुकाम होना, घाव भरने में देरी लगना।

बचने के उपाय: आंवला, संतरा, नींबू, अमरूद जैसे फलों और हरी सब्जियों का सेवन करें।
हर रोज एक गिलास नींबू पानी पिएं। ताजे फल और कच्ची सब्जियों को अपने आहार का हिस्सा बनाएं।
(डिस्क्लेमर) : ये महज सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। अगर आप किसी गंभीर बिमारी के शिकार हैं तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *