पात्र व्यक्तियों को अनुदान पर मिलेेंगे सोलर पम्प : एडीसी
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढकर हुई 14 नवंबर
झज्जर, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग हरियाणा द्वारा प्रधानमंत्री किसान उर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान के अंतर्गत 3 एचपी से 10 एचपी तक के सौर ऊर्जा पंप 75 प्रतिशत अनुदान पर दिए जाएंगे। इसके लिए सरकार द्वारा आवेदन की तिथि बढ़ाकर 14 नवंबर कर दी गई है। यह जानकारी एडीसी सलोनी शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सोलर पंप के लिए इस वर्ष के लक्षित लाभार्थियों का चयन परिवार की वार्षिक आय व भूमि धारण के आधार पर किया जाएगा। लक्षित लाभार्थी चयन के उपरांत सूचीबद्ध कंपनी का चयन करके अपना हिस्सा जमा करवा सकेंगे,जिसकी सूचना उनके मोबाइल नंबर या विभाग की वेबसाईट पर प्राप्त होगी। एडीसी ने बताया कि सोलर पंप के लिए सरल हरियाणा पोर्टल पर आगामी 14 नवंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं।
