सीएम मान के ओएसडी आदिल आजमी से मिले इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन प्रधान संदीप साही
चंडीगढ़ : इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन के प्रधान संदीप साही ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी (मीडिया) आदिल आजमी के साथ शुक्रवार को मुलाकात की। मुलाकात के दौरान पत्रकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर विचार चर्चा की गई। संदीप साही ने बताया कि आदिल आजमी ने आश्वासन दिया कि मान सरकार पत्रकारों के हितों की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है। मुलाकात के दौरान एसोसिएशन के महासचिव पवन धूपर भी उपस्थित थे।
