February 15, 2026

गारली और कई अन्य गांवों में 17 को बंद रहेगी बिजली

मोहित कांडा, हमीरपुर, विद्युत उपमंडल बड़सर में 17 सितंबर को 11केवी गारली फीडर लाइन की आवश्यक मरम्मत के चलते गांव लोहारडा, कोहडरा, धमड़ियाणा, मतकर, खज्जियां, गारली, धंगोट, नारा, नैन रप्पड़, मलेड़ा और आस-पास के गांवों में सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। सहायक अभियंता विजय सिंह ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *