February 15, 2026

22 जनवरी को सब स्टेशन सिद्धपुर के तहत लोअर तंगरोटी में बिजली बंद

धर्मशाला, 20 जनवरी। सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर, कर्म चंद भारती ने सूचित किया है कि 33/11 केवी सब स्टेशन सिद्धपुर में बिजली लाइनों के जरूरी रख रखाव के चलते 22 जनवरी (बुधवार) को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लोअर तंगरोटी और आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने या अन्य आकस्मिक आपदा में ये कार्य स्थगित या आंशिक रूप से किया जा सकता है। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *