राजनीतिक दलों के चुनाव चिन्ह के बिना लड़े जाएंगे सरंपचों एवं पंचों के चुनाव
मान कैबिनेट बैठक में कई फैसलों पर मुहर
चंडीगढ़ : पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक आज मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में हुई। बैठक में पीसीएस की पोस्टें बढ़ाने का फैसला किया। पहले ये पोस्टें 310 थीं लेकिन अब 369 कर दी गई हैं। मालेरकोटला में ज्युडीशियल अफसरों की 36 पोस्टें मंजूर की गई हैं। इसके अलावा पंजाब पंचायती चुनाव रूल्ज में संशोधन किया गया है।
सरपंचों एवं पंचों के चुनाव सियासी दलों के प्रतीक चिन्ह के लड़े जाएंगे। गांव चांदू जो घग्गर दरिया के साथ लगता है, उसकी 20 एकड़ जमीन पर छप्पड़ बनाया जाएगा। 450 असामियां हाउस सर्जन की पोस्टें भर्ती करने का फैसला किया गया है। वहीं कैबिनेट की बैठक के बाद वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कंगना रणौत के बयान पर प्रतिक्रिया दी। चीमा ने कहा कि कंगना को किसी अच्छे अस्पताल में भर्ती करा भाजपा को इलाज कराना चाहिए।
