February 23, 2026

मंडी जिला में पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त हुए पदों के लिए चुनाव 25 फरवरी को

बलद्वाड़ा में प्रधान तथा बनाल में उप-प्रधान सहित 18 वार्ड सदस्यों के लिए होगा चुनाव

मंडी, 30 जनवरी। मंडी जिला में गोपालपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत बलद्वाड़ा में प्रधान तथा धर्मपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत बनाल में उप-प्रधान के रिक्त हुए पद के लिए उप-चुनाव 25 फरवरी को करवाया जायेगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी, पंचायत अरिंदम चौधरी ने दी । उन्होंने बताया कि इसके अलावा चौंतड़ा विकास खंड की ग्राम पंचायत पैहड़-बडैलू के वार्ड रेहडू अमेहर बराली, बडोल पंचायत के वार्ड दिवडियाणू, तुलाह पंचायत के वार्ड चुल्हा-1, बडेहड़ पंचायत के वार्ड बनगेहड़-1, विकास खंड धर्मपुर की ग्राम पंचायत गवाला के वार्ड कनुही, दतवाड़ पंचायत के वार्ड कचहली-2, गोहर विकास खंड की ग्राम पंचायत मझोठी के वार्ड गडीमान-1, विकास खंड बल्ह की ग्राम पंचायत कोठी के वार्ड समलेहड़, सरध्वार पंचायत के वार्ड सरध्वार-2 व चौकीचंद्राहन, कुम्मी पंचायत के वार्ड कुममी-3, विकास खंड चुराग की ग्राम पंचायत मशगोल के वार्ड बुंदल, गोपालपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत फतेहपुर के वापर्ड फतेहपुर-3, विकास खंड द्रंग की ग्राम पंचायत पाली के वार्ड पीपली, रोपापधर के वार्ड चनागन-1, सराज विकास खंड की ग्राम पंचायत जैंशला के वार्ड द्रुनू, कयोली के वार्ड कयोली-2 तथा सुन्दरनगर विकास खंड की ग्राम पंचायत बायला के वार्ड कुराडा में रिक्त हुए वार्ड सदस्यों के लिए भी उप-चुनाव 25 फरवरी को करवाया जायेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी अरिंदम चौधरी ने बताया कि उप-चुनाव के लिए 8,9 तथा 12 फरवरी को सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जायेंगे। 13 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी जबकि 15 फरवरी को सुबह 10 से सायं 3 बजे तक नाम वापिस लिए जायेंगे। इसके तुरन्त बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जायेंगे। यदि आवश्यक हुआ तो 25 फरवरी को सुबह 8 बजे से सायं 4 बजे तक मतदान करवाया जायेगा। उन्होंने बताया कि संबंधित पंचायत क्षेत्र में चुनाव आचार संहिता तुरन्त प्रभाव से लागू हो गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *