February 15, 2026

शिरोमणि अकाली दल के नए अध्यक्ष का चुनाव 11 अगस्त को

चंडीगढ़, श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा पिछले साल दो दिसंबर को गठित पांच सदस्यीय भर्ती समिति द्वारा बनाए गए डेलीगेट 11 अगस्त को शिअद के नए अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। नए अध्यक्ष का बनना शिरोमणि अकाली, खासकर सुखबीर बादल के लिए बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है।

भर्ती समिति ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) से तेजा सिंह समुंद्री हाल की मांग की है। अब देखना यह है कि शिरोमणि कमेटी डेलीगेट इजलास के लिए भर्ती कमेटी को तेजा सिंह समुंद्री हाल उपलब्ध कराती है या नहीं। बताया जा रहा है कि भर्ती कमेटी ने एसजीपीसी को लिखित पत्र और बकाया फीस पहले ही दे दी थी। चर्चा है कि एसजीपीसी पर तेजा सिंह समुंद्री हाल न देने का दबाव है। ऐसे में भर्ती कमेटी को अधिवेशन के लिए भाई गुरदास हाल दिया जा सकता है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, बीबी सतवंत कौर और पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा अध्यक्ष बनने के इच्छुक हैं। अध्यक्ष पद के लिए विधायक मनप्रीत सिंह अयाली और प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा के नाम भी चर्चा में थे, लेकिन मौजूदा राजनीतिक समीकरण को देखते हुए इन दोनों नेताओं ने नाम वापस ले लिया है।

अगर सहमति नहीं बनी तो किसी अन्य नेता के नाम पर सहमति बन सकती है। अध्यक्ष के लिए सबसे बड़ी चुनौती सभी नेताओं को एकजुट रखना और वित्तीय संसाधन जुटाना होगा। जानकारी के अनुसार, पांच सदस्यीय कमेटी झूंदा कमेटी की रिपोर्ट को लागू करने में रुचि रखती है। इसके तहत अकाली दल के संगठनात्मक ढांचे में बदलाव करते हुए नियमों में बदलाव किया जा सकता है। किसी नेता को राजनीति और धार्मिक सेवा के बीच एक रास्ता चुनना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *