March 23, 2026

चुनाव आयोग ने झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता को तत्काल प्रभाव से पद से हटाने के निर्देश दिए

रांची: झारखंड में चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने झारखंड सरकार को प्रदेश के कार्यवाहक डीजीपी अनुराग गुप्ता को तत्काल प्रभाव से पद से हटाने का आदेश दिया है। चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाते हुए झारखंड सरकार से प्रदेश के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता को तत्काल प्रभाव से पद से हटाने का निर्देश दिया है। न्यूज एजेंसी एक समाचार एजेंसी के अनुसार, आयोग ने शनिवार (19 अक्टूबर) को इसको लेकर आदेश जारी किया है।

आयोग ने क्यों लिया एक्शन?
आयोग ने झारखंड सरकार को 21 अक्टूबर 2024 को सुबह 10 बजे तक वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों का एक पैनल तैयार करने का भी निर्देश दिया है। आयोग ने यह निर्णय पिछले चुनावों में अनुराग गुप्ता के खिलाफ प्राप्त शिकायतों और कार्रवाई को ध्यान में रखते हुए लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *