February 19, 2026

एकनाथ शिंदे की तबियत अचानक बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

मुंबई : महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबियत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें जूपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब राज्य में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान जल्द ही किए जाने की संभावना है, और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। हालांकि अस्पताल जाते समय जब एकनाथ शिंदे से पूछा गया कि आपकी तबीयत कैसी है? तो उन्होंने कहा, ‘बढ़िया है’।

दरअसल, 23 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव रिजल्ट के बाद शिंदे की तबीयत खराब हो गई थी और अपने गांव चले गए थे। विपक्षी दलों का दावा है कि शिंदे मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर नाराज हैं और तबीयत खराब होना एक बहाना है।

आज महायुति की एक महत्वपूर्ण बैठक भी तय थी, जो एकनाथ शिंदे के सरकारी बंगले ‘वर्षा’ पर दोपहर तीन बजे होने वाली थी। इस बैठक में शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के शामिल होने की चर्चा थी, जिसमें मंत्रालयों के बंटवारे पर फैसला हो सकता था। महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान बीजेपी विधायक दल के नेता का चुनाव होने के बाद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *