February 23, 2026

मुख्यमंत्री पद बारे तीनों पार्टियां मिलकर फैसला लेंगी: एकनाथ शिंदे

मुंबई : महाराष्ट्र में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी नीत महायुति गठबंधन की सरकार बनने जा रही है, जैसा कि चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए रुझानों से स्पष्ट हो रहा है। महायुति गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिलते दिख रहे हैं, जबकि महाविकास अघाड़ी गठबंधन को करारा झटका लगा है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए महाराष्ट्र की जनता का धन्यवाद किया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, महायुति को बंपर वोट मिले हैं, और इस जीत के लिए हम महाराष्ट्र की जनता के आभारी हैं। जब मुख्यमंत्री पद को लेकर सवाल पूछा गया, तो शिंदे ने कहा, अभी इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है। अंतिम चुनावी आंकड़े आने के बाद, तीनों पार्टियां मिलकर इस पर फैसला लेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *