शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने ठियोग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भारी बारिश के चलते हुए नुकसान का जायजा लिया
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने ठियोग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भारी बारिश के चलते हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में पिछले कल तक प्रारंभिक आंकड़ों के आधार पर लगभग 15 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है और नुकसान का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस आपदा की घड़ी में आम जनमानस के साथ खड़ी है। इस आपदा के समय में लोगों को सुरक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।
