शिक्षा मंत्री ने राथल में की ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता
शिमला : प्रारंभिक एवं उच्चतर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भोलाड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राथल में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता की और लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि सडक़ें क्षेत्र के विकास में विशेष स्थान रखती हैं। इसी दिशा में जुब्बल विधानसभा क्षेत्र के 99.9 प्रतिशत गांव सडक़ों से जुड़ चुके हैं और शेष कच्ची सडक़ों को पक्का करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तृत्य चरण में 2600 करोड़ रुपए प्रदेश को प्राप्त हुए हैं जिसमें सबसे अधिक 190 करोड़ रुपए इस क्षेत्र के लिए हैं। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र में शिक्षण संस्थानों के कार्य भी तेजी से जारी हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में शिक्षण संस्थानों को बढ़ावा केवल कांग्रेस सरकार ने ही दिया है। इस क्षेत्र में 32 प्लस टू स्कूल कांग्रेस सरकार के समय में ही खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि जब 2013 में वह मुख्य संसदीय सचिव थे तब उन्होंने राथल स्कूल के नए ब्लॉक की आधारशीला रखी थी जिसका आज उन्होंने शुभारम्भ किया है।
इससे पूर्व शिक्षा मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राथल के नए ब्लॉक का शुभारम्भ किया जोकि 1 करोड़ 53 लाख रुपए की राशि से तैयार किया गया है। इस नए ब्लॉक में 04 कक्षाएं, 01 प्रधाचार्य कक्ष, 01 स्टाफ कक्ष, 01 खेल कक्ष और एक ऑफिस कक्ष है। इस नए ब्लॉक से क्षेत्र के छात्रों को लाभ होगा। शिक्षा मंत्री कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित किए स्टॉल का अवलोकन किया और उपलब्ध करवाई जा रही योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी ली।
क्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज नकराड़ी जुब्बल कोटखाई नावर की नकराड़ी पंचायत का दौरा किया, जहां पर उन्होंने 51 लाख रुपए की लागत से निर्मित पशु औषधालय के भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर नकराड़ी गाँव मे आयोजित जनसभा मे शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस पशु औषधालय के बनने से नकराड़ी, झडग़ और सारी पंचायत के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
