February 23, 2026

शिक्षा मंत्री ने लोक निर्माण मंत्री और विधायक की उपस्थिति में 817 और 1004 रुपये का अंशदान आपदा राहत कोष में भेंट किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज शिमला में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और विधायक आशीष शर्मा की उपस्थिति में जिला सिरमौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैनो दीदग के 7वीं कक्षा के दो विद्यार्थियों, सृष्टि चौहान और अनिकेत चौहान की ओर से 817 और 1004 रुपये का अंशदान आपदा राहत कोष में भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस योगदान के लिए बच्चों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह खुशी की बात है कि बच्चे आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर योगदान अपने आप में अमूल्य है और आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने में मददगार साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *