February 26, 2026

ट्रक सोसाइटी द्वारा आयोजित धार्मिक समागम में पहुंचे शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस

ट्रक ऑपरेटर्स को काम से संबंधित नहीं होने दी जाएगी कोई समस्या

चंगर में करवाया जाएगा 18 फीट चौड़ी सड़कों का निर्माण

सचिन सोनी, कीरतपुर साहिब ,

मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने अपने सवा साल के कार्यकाल के दौरान पूरी पारदर्शिता के साथ काम करते हुए प्रदेश के 29000 युवाओं को नौकरियां देने के साथ-साथ 88% घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 300 यूनिट निशुल्क बिजली की सुविधा भी दी है।यह बात हल्का विधायक एवं कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने गांव मस्सेवाल में लोगों को संबोधन करते हुए कही।वह यहां दि कीरतपुर साहिब ट्रक को ऑपरेटिव ट्रांसपोर्टर सोसायटी लिमिटेड द्वारा काम मिलने की खुशी में रखवाए गए श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ के भोग मे शामिल होने के लिए पहुंचे थे।  बैंस ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान राजनीतिक प्रतिनिधियों द्वारा अपने निजी स्वार्थ के लिए यूनियनों के काम को बर्बाद कर दिया गया था।क्षेत्र के गरीब लोग जिन्होंने अपनी जमीनें बेचकर और जेवरात गिरवी रखकर ट्रक डाले थे यूनियन का काम फेल हो जाने के कारण ट्रकों की किश्तें भी नहीं उतार पा रहे थे।लेकिन हमारी सरकार ने ट्रक ऑपरेटरों के हक में आवाज उठाकर उन्हें दोबारा काम दिलाया है।बताया कि नंगल की ट्रक यूनियन इस समय 2 से 3 लाख प्रति महीना कमा रही है और सभी ऑपरेटरों को काम मिल रहा है। उसी प्रकार से अब कीरतपुर साहिब ट्रक सोसाइटी का काम भी शुरू होने से सभी ट्रक ऑपरेटरों को काम मिलेगा।इस मौके उन्होंने ट्रक सोसाइटी की 9 मेंबरी कमेटी में ऐसे सदस्यों को चुनने की बात कही जो सोसाइटी की भलाई के लिए काम कर सकें। इस मौके समस्त ऑपरेटरों द्वारा कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।
              इसके अलावा उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल के दौरान सरकारी स्कूलों के नतीजे 3 गुना बेहतर आए हैं। स्कूलों में शिक्षकों के खाली पड़े पद भरे जा रहे हैं। उनके द्वारा अपने क्षेत्र के 32 प्राइमरी एवं 16 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के विकास के लिए करोड़ों रुपए की ग्रांट जारी की गई है।पंजाब सरकार की कारगुजारी देखकर केंद्र की भाजपा सरकार हिल चुकी है जिसने पंजाब का 4000 करोड रुपए का रूरल डेवलपमेंट फंड एवं 800 करोड़ रुपए का नेशनल रूरल हेल्थ मिशन का फंडा रोक लिया है।ताकि पंजाब के गांवों के विकास, नई सड़कों का निर्माण ना होने के साथ-साथ पंजाब के मोहल्ला क्लीनिकों में दवाइयां पहुंच सके। उन्होंने कहा कि इस मामले में पंजाब की भाजपा लीडरशिप चुप क्यों है।
             इसके अलावा उन्होंने कहा कि आने वाले समय में चंगर क्षेत्र में 18 फीट चौड़ी सड़कों का निर्माण होगा। वहीं 140 करोड़ की लागत वाली लिफ्ट इरिगेशन स्कीम के मुकम्मल होने के बाद क्षेत्र में पीने और सिंचाई योग्य पानी की कमी नहीं रहेगी। इसके साथ ही बंद पड़े ट्यूबेल बोर दोबारा शुरू करवाने के साथ-साथ नए ट्यूबेल बोर भी करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कीरतपुर साहिब में सब्जी मंडी, बस अड्डा एवं सड़क के किनारे अस्पताल बनाने के लिए उनके पास उपयुक्त जगह नहीं है। जबकि स्थानीय सब्जी मंडी को करीबी गांव कोटला में शिफ्ट करने के संबंध में उनकी बीबीएमबी विभाग से बातचीत चल रही है।
               इस मौके सोहन सिंह बैंस, बाबा खड़क सिंह चंदपुर बेला, सरपंच हरदयाल सिंह, डॉक्टर जरनैल सिंह, गुरदयाल सिंह केटीसी, दलजीत सिंह नानगरां, सरपंच ज्ञान सिंह, जसवीर सिंह राणा, केसर सिंह संधू, दर्शन सिंह अटारी, जेई सूचा सिंह, गगनदीप सिंह भारज, सतीश बावा, गुरचरण सिंह, बलबीर सिंह भीरी, मानसिंह धीमान, दर्शन सिंह बरूवाल, डॉक्टर खुशहाल सिंह, बलदीप सिंह भुल्लर, शिंगारा सिंह एवं मंगल सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *