February 11, 2026

कुटलैहड़ पहुंचने पर शिक्षा मंत्री का देवेंद्र कुमार भुट्टो ने किया जोरदार स्वागत

अजय कुमार,बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बंगाणा में बुधवार को प्रदेश शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का पहुंचने पर विधायक देवेंद्र कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं संग भव्य स्वागत किया। इस पर मंत्री ने कहा की 32 वर्षों के बाद कुटलैहड़ में कांग्रेस पार्टी का परचम लहराया है। उसके लिए उन्होंने पार्टी द्वारा की गई मेहनत और परिश्रम के लिए प्रशंसा की। अपने अभिनंदन के लिए भी विधायक का और कार्यकर्ता का मंत्री ने धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विधायक का प्रदेश सरकार में अलग स्थान है, अलग व्यक्तित्व है। हर तरह का सहयोग इनको मिलेगा। आने वाले 4 वर्षों में कुटलैहड़ विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में कुटलैहड़ से संबंधित हर काम को चाहे शिक्षा से हो चाहे तकनीकी शिक्षा से हो प्राथमिकता के आधार पर तवज्जो दी जाएगी। आने वाले समय में जब मुख्यमंत्री का क्षेत्र कार्यक्रम होगा तो विकास कार्यों में प्राथमिकता मिलेगी, चाहे कार्य किसी भी क्षेत्र का हो। उन्होंने कहा उप मुख्यमंत्री ऊना से बनना भी क्षेत्र के लिए बड़े गौरव की बात है जो पहली बार हुआ है। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष राम आसरा, रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, पूर्व बीडीसी रणवीर राणा, पूर्व प्रधान प्रवीण शर्मा, उप प्रधान भूषण शर्मा, रामदास, दीप कुमार समेत अनेक पार्टी के कार्यकर्ता, प्रधान, उप प्रधान बीडीसी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *